फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को घर बैठे मिलेगा माइग्रेशन व प्रोविजनल सार्टिफिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को घर बैठे मिलेगा माइग्रेशन व प्रोविजनल सर्टिफिकेट
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत छह लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। अब इनको माइग्रेशन और प्रोविजनल के लिए विश्वविद्यालय का चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। छात्र अपने ही जनपदों से बैठकर सीधे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर तुरंत माइग्रेशन व प्रोविजनल सर्टिफिकेट पा सकेंगे।

फिलहाल यह व्यवस्था वर्ष 2014 तक के छात्र-छात्राओं के लिए लागू हो रही है। जल्द ही पूरी शिक्षण अवधि के लिए यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके लिए तीन दिन बाद विश्वविद्यालय अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर लिंक जारी करेगा। छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर संबंधित लिंक को क्लिक करना होगा। इसके बाद अपनी डिटेल भरनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिटेल भरने के बाद संबंधित छात्र की मार्कशीट दिखाई देगी। मार्कशीट में नंबर सही होने पर संबंधित छात्र-छात्राओं को आगे की प्रक्रिया पूर्ण करते 100 रुपये फीस भरनी होगी। इसके उपरांत तुरंत प्रोविजनल या माइग्रेशन सर्टिफिकेट की पीडीएफ कॉपी मिल जाएगी। अवध विवि के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि विवि में छात्र हित को देखते हुए प्रोविजनल व माइग्रेशन प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है। तीन दिन बाद वर्ष 2014 तक छात्र-छात्राएं घर बैठे प्रोविजनल व माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे। अन्य शैक्षिक वर्षों के लिए भी यह व्यवस्था जल्द लागू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें