बार के चुनाव की अधिसूचना जारी, 26 को मतदान
फैजाबाद। बार एसोसिएशन के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत नामांकन की प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हो जाएगी। मतदान 26 जुलाई को होगा।
रिटर्निंग अफसर पारसनाथ पांडेय ने बताया कि वर्ष 2018- 19 के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन 11 जुलाई से 17 जुलाई तक दिन में 10 बजे से चार बजे तक दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्र वापसी 19 जुलाई को होगी। मतदान 26 जुलाई को दिन में 8 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना 27 जुलाई को सुबह सात बजे से शुरू होकर अंतिम परिणाम आने तक जारी रहेगी। परिणाम की घोषणा 31 जुलाई को होगी।
अध्यक्ष पद के लिए वकालत में 25 साल, उपाध्यक्ष पद पर 20 साल, मंत्री, संयुक्त मंत्री प्रथम व द्वितीय, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए 15 साल, कार्यकारिणी बी व सी के लिए क्रमशा 10 व पांच साल की वकालत का अनुभव होना जरूरी है। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क 7 हजार, उपाध्यक्ष के लिए पैंसठ सौ, मंत्री को 6 हजार, संयुक्त मंत्री प्रथम, द्वितीय, कोषाध्यक्ष 5 हजार पांच सौ, व कार्यकारिणी के सभी पदों के लिए पांच हजार रुपये जमा करने होंगे।