अब भाजपा का विकल्प सोचे साधु समाज: सत्येंद्र दास
अयोध्या। रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा है कि पूरे भारत के साधु समाज को मिलकर बैठक करके अब भाजपा का विकल्प सोचना चाहिए। क्योंकि भाजपा राम मंदिर निर्माण करने की बात से मुकर रही है, तो साधु समाज, रामभक्त किसके साथ जाए यह तय होना चाहिए। साधु समाज जब तक यह कदम नहीं उठाएगा, तब तक भाजपा राम व रामभक्तों को धोखा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम को छोड़ा तो लोग भाजपा को छोड़ देंगे। राममंदिर बने बिना 2019 में भाजपा की जीत असंभव है। उन्होंने बताया कि तपस्वी छावनी के उत्तराधिकारी महंत परमहंस दास ने भी भाजपा के खिलाफ विकल्प तैयार करने की बात कही है।