फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कलख राजी, नौशाबा अंजुम व रामावती बनीं प्रधान
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में कराई प्रधान पद के वोटों की गिनती
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में डाले गए वोटों की गिनती शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई। काउंटिंग के बाद परिणामों की घोषणा रिटर्निंग अफसरों ने कर दी। बनगवां ग्राम पंचायत से कलख राजी, भेलसर ग्राम पंचायत से नौशाबा अंजुम व ग्राम पंचायत चंदौरा से रामावती ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की। अधिकारियों वे जीते प्रधानों को प्रमाण पत्र सौंपे।
उपचुनाव में तीन ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए वोट डाले गए थे। शनिवार को संबंधित विकास खंडों पर सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू कराई गई। मया बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक ग्राम पंचायत बनगवां प्रधान पद के लिए हुए मतदान के बाद ब्लॉक सभागार में हुई मतगणना में कलख राजी 340 मत पाकर विजयी घोषित की गईं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अलवैता को कड़ी टक्कर दी। अलवैता को मात्र 192 मत ही मिल सके। चुनाव अधिकारी जीसी भट्ट ने विजयी प्रधान को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक विकास खंड रुदौली में भेलसर ग्राम सभा की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। कांटे के मुकाबले में प्रधान पद की उम्मीदवार नौशाबा अंजुम ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मतुल निशा को मात्र चार मतों से हराकर जीत दर्ज की। विजयी प्रत्याशी नौशाबा अंजुम को 946 मत प्राप्त हुए, वहीं दूसरे स्थान पर रहीं उम्मतुल निशा को 942 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहीं शहनाज बानो को 794 मत मिले। चुनाव अधिकारी चंद्रमोहन श्रीवास्तव ने नौशाबा अंजुम को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

उधर, विकासखंड अमानीगंज की ग्राम पंचायत चंदौरा के प्रधान पद के उपचुनाव में रामावती पत्नी दुखी निर्वाचित घोषित की गई। उन्हें 1160 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मोतीराम को 462 मतों से पराजित किया। मोतीराम को कुल 698 मत मिले। 48 मत अवैध पाए गए। आरओ विजय कुमार ने बताया कि उपचुनाव में रामावती पत्नी दुखी विजयी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें