फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा करें निवेश: जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा करें निवेश
विज्ञापन

फैजाबाद। डीएम ने सोमवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुसार प्रदेश और जिले में उद्योग बंधुओं को ज्यादा से ज्यादा इंवेस्टमेंट करने के लिये प्रोत्साहित करने और औद्योगिक क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने की अपील की। विद्युत स्वीकृत के बाद लंबित पड़े तीन तीन कनेक्शन मामलों को निर्धारित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में देवकाली क्षेत्र में पुलिस चौकी से देवकाली बाईपास तक जगह-जगह नाली के पाटे जाने से नाला चोक होने एवं एनएचआई के नाले की जल निकासी की समुचित व्यवस्था शीघ्र किये जाने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र मुमताजनगर के उद्यमियाें द्वारा अवगत कराया गया कि मृत पशुओं के शव निस्तारण निर्धारित स्थान पर न करके इकाई की चारदिवारी के बगल किया जाता है। इससे काफी दुर्गन्ध आती है, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से अपील की है कि जनपद में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उनके स्तर से जो भी मामले लम्बित हो उनका तत्काल निस्तारण करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवीश गुप्ता, उपायुक्त उद्योग आशुतोष सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक फैजाबाद यूके श्रीवास्तव, अग्रणी जिला प्रबंधक एके सिंह, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर जितेंद्र कुमार सहित अन्य उद्योग बन्धु उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें