फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा की दुकान में लगी आग, लाखों की दवाई खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। सैदपुर कस्बे में शनिवार रात एक मेडिकल स्टोर में शॉर्टसर्किट से अचानक आग लग गई। इससे लाखों रुपये कीमत की दवाओं के साथ ही 25 हजार कैश, टीवी, फ्रिज, फर्नीचर आदि सामान जल गया। दुकानदार को रविवार सुबह घटना की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन


मवई थाना अंतर्गत सैदपुर बाजार में रस्सू मियां का मेडिकल स्टोर है। आबिद ने बताया कि, शनिवार शाम उनके भाई रस्सू मेडिकल स्टोर बंद कर घर चले गए। रात में अचानक शॉर्टसर्किट से मेडिकल स्टोर में आग लग गई। इससे लाखों रुपये कीमत की दवाओं के साथ ही टीवी, फ्रिज, 25 हजार कैश आदि जल गया।

आग इतनी भीषण थी कि सारा फर्नीचर भी जल गया और दुकान की छत व दीवारों दरारें आ गईं। बाबा बाजार उपकेंद्र के अवर अभियंता श्रवण कुमार ने बताया कि, शॉर्टसर्किट से आग लगने की सूचना है। विद्युत कर्मियों को मौके पर भेजा है। वहीं, तहसीलदार रुदौली रामजन्म यादव ने बताया कि अग्निकांड की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें