अयोध्या। राम मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करने के लिए अयोध्या जानकीघाट स्थित अभयदाता हनुमान मंदिर में बुधवार को संत सम्मेलन हुआ।
संत सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि मोदी और योगी काल में ही राम मंदिर का निर्माण होगा। कहा, वह दिन दूर नहीं जब रामलला टेंट के बजाय भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।
संत सम्मेलन को विहिप के पुरुषोत्तमनारायण सिंह, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने संबोधित किया। मुरारी दास ने बताया कि 24 नवंबर को वाराणसी से रघुवंषी क्षत्रिय समाज के लोग अयोध्या पहुंचेंगे ओर अनुष्ठान का हिस्सा बनकर राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेंगे।
26 को 500 सिख समुदाय के लोग नगर कीर्तिन करेंगे, जबकि 27 को ईसाई समाज के लोग भी अनुष्ठान में भाग लेंगे। इस दौरान आरएसएस के प्रचारक मुरारीदास उर्फ महिरजध्वज, महंत रामेश्वर दास, संत देवमुरारी बापू, महंत रामसेवक दास, महंत अवधेश दास मौजूद रहे।