फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! वोट के लिए दबानी होगी दोनों बैलेट यूनिटों की बटन

विज्ञापन
विज्ञापन
वोट के लिए दबाने होंगे दोनों बैलेट यूनिटों के बटन
विज्ञापन

- ईवीएम में वोट कास्ट करने में रखनी होगी खासी सतर्कता
- केवल एक बीयू पर बटन दबाने पर नहीं होगा वोट कास्ट
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। निकाय चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से वोट कास्ट करने में भी मतदाताओं को खासी सतर्कता बरतनी होगी। नगर निगम के बूथों पर लगाई गई दोनों बैलेट यूनिटों की बटन दबाने के बाद ही आपका वोट कास्ट होगा। एक ही बैलेट यूनिट दबाने पर वोट कास्ट नहीं हो पाएगा।
नगर निगम अयोध्या में मतदान के लिए ईवीएम का प्रयोग किया जा रहा है। यह मशीनें बूथों तक पहुंच गई हैं। खास बात यह है कि महापौर और पार्षद दोनों पद के प्रत्याशियों को वोट देने के लिए दो बैलेट यूनिटें लगाई जाएंगी। एक बैलेट यूनिट से महापौर पद के प्रत्याशी को वोट दिया जाना है तो पार्षद पद के लिए दूसरे बैलेट यूनिट से वोट कास्ट किया जाना है। महापौर पद के लिए लगाई गई बैलेट यूनिट पर नीला मतपत्र होगा तो पार्षद पद के लिए लगाई गई बैलेट यूनिट पर गुलाबी रंग का मतपत्र लगा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट कास्ट करने के लिए पीठासीन अधिकारी के पास एक कंट्रोल यूनिट होगी। इसी से एक बार कंट्रोल यूनिट से अनुमति दी जाएगी। इसके बाद मतदाता को महापौर और पार्षद पद के लिए लगाई गई दोनों बैलेट यूनिटों पर बटन दबाकर मतदान करना होगा। यदि किसी मतदाता ने केवल एक ही बैलेट यूनिट पर बटन दबाकर छोड़ दिया, दूसरी बटन नहीं दबाई तो कोई भी वोट कास्ट नहीं होगा। निर्वाचन विभाग के वरिष्ठ सहायक तौसीफ अहमद ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ईवीएम में वोट कास्ट के लिए दोनों बैलेट यूनिट से मतदान करना होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान ने बताया कि बूथों पर महापौर और पार्षद पद के लिए अलग-अलग बीयू होगी। दोनों पर बटन दबाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें