फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में 60 वार्डों पर चुनाव की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्डों के परिसीमन के बाद मतदाता सूची का पुनरीक्षण
विज्ञापन

फैजाबाद। नगर निगम अयोध्या में फिलहाल तो 60 वार्डों पर ही चुनाव की तैयारी है। वार्डों के परिसीमन के बाद इन्हीं 60 वार्डों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण की तैयारी है। सीमा विस्तार संबंधी प्रशासन के प्रस्ताव पर अब तक कोई निर्देश नहीं आया है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने निकायों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का आदेश दिया है। अन्य तैयारियों के साथ चुनाव के लिए सबसे महत्वपूर्ण मतदाता सूची होती है। नवंबर तक निकाय चुनाव कराने के निर्देश हैं। इसी के मद्देनजर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


पुनरीक्षण के बाद तैयार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 अक्टूबर को प्रस्तावित है। ऐसे में नवंबर में प्रस्तावित निकाय चुनाव के पहले दोबारा पुनरीक्षण होना संभव नहीं कहा जा सकता है। आयोग के निर्देश पर कराए जा रहे पुनरीक्षण में नगर निगम अयोध्या में 60 वार्डों पर ही पुनरीक्षण की कार्रवाई शुरू की गई है।

इसके लिए बीएलओ और सुपरवाइजर की तैनाती किए जाने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। हालांकि प्रशासन ने नगर निगम अयोध्या के सीमा विस्तार संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजा है लेकिन अब तक इस पर शासन से कोई निर्देश नहीं आया है।
विज्ञापन


ऐसे में इस निकाय चुनाव के पहले सीमा विस्तार हो भी जाए तो चुनाव प्रक्रिया में शामिल किया जाना असंभव नहीं तो मुश्किल जरूर माना जा रहा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि नगर निगम अयोध्या के 60 वार्डों के मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें