फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीमकोर्ट के फैसले से नाराज शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ऑफिस से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाल डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फैजाबाद। समायोजन निरस्त होने के बाद शिक्षामित्रों ने सहायक अध्यापक बने रहने के लिए आंदोलन शुरू कर दिया है। बुधवार को सैकड़ों शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद बीएसए कार्यालय से मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट गए और सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

इसमें शिक्षामित्रों के समायोजन को बहाल रखने के लिए प्रदेश सरकार से सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग की गई है। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शिक्षामित्रों के संगठन के संरक्षक विश्वनाथ सिंह ने कहा कि, शिक्षामित्रों को अध्यापक बनाए रखने के लिए संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन


किसी भी कीमत पर शिक्षामित्रों को प्राथमिक शिक्षा से बाहर नहीं होने दिया जाएगा। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय मंत्री अवनीश सिंह ने कहा कि, शिक्षामित्रों को अध्यापक बनाए रखने के लिए जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी।

अनुज सिंह ने कहा कि, समायोजन बहाल होने तक शिक्षामित्रों का प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। मीडिया प्रभारी अनूप द्विवेदी ने बताया कि, गुरुवार सुबह 10 बजे शिक्षामित्र पुन: बीएसए कार्यालय पर एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। प्रेम वर्मा, सचिन त्रिपाठी, मुकेश सिंह, रामजी द्विवेदी, राजेश मिश्र, अर्जुन भारती, आदित्य तिवारी, दीपिका निगम ने धरने को संबोधित किया।

इसके बाद शिक्षामित्रों ने बीएसए ऑफिस से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट में सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें प्रदेश सरकार से सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया समर्थन
प्राथमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि, संगठन शिक्षामित्रों को हर स्तर का सहयोग देगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने शिक्षामित्रों के प्रदर्शन को समर्थन देते हुए कहा कि, शिक्षामित्रों को अध्यापक बनाए रखने के लिए सरकार को जो कदम उठाना है, शीघ्र उठा ले अन्यथा आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें