फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रेमी पर टिकी पुलिस की निगाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका के भाइयों ने जताया शक
विज्ञापन

सोहावल (फैजाबाद)। 11वीं की छात्रा की सोमवार को दिनदहाड़े गला काटकर हुई हत्या के मामले में अब उसी के कॉलेज के एक शिक्षक का नाम सामने आ रहा है। छात्रा के भाइयों ने शिक्षक पर शक जताया है। जिसके बाद से अब पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

छात्रा अंतिमा पांडेय की हत्या के मामले में सोमवार को ही उसके भाई ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मगर परिवारीजन अब एक अन्य युवक पर भी शक जता रहे हैं। दरअसल ये युवक उसी कॉलेज में शिक्षक है, जहां छात्रा पढ़ती थी।
विज्ञापन


करीब एक साल पहले छात्रा की इस युवक से शादी तय हुई थी। मगर कुछ दिनों बाद छात्रा ने उससे शादी करने से मना कर दिया था। परिवारीजनों को आशंका है कि इसी खुन्नस में युवक ने अंतिमा की हत्या की है। अंतिमा के भाई अतुल व विवेक ने बताया कि, घटना से कुछ समय पहले इस युवक को ग्रामीणों ने घटनास्थल के आसपास घूमते देखा है।
विज्ञापन


आशंका है कि उसने ही अपने दो साथियों की मदद से वारदात अंजाम दी है। वहीं, सीओ सदर अरविंद चौरसिया ने बताया कि, नामजद तीनों आरोपियों के साथ ही उक्त युवक के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही कातिलों को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें