फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से अनुदेशकों को नहीं मिला मानदेय, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में जिला संगठन मंत्री शिवकुमार शर्मा के नेतृत्व में हुई। बैठक में पिछले पांच माह से अनुदेशकों को मानदेय न मिलने पर आक्रोश जताया गया।
विज्ञापन



प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी रामकृष्ण गुप्त ने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक अपने विषयों में पूरी योग्यता रखते हैं। इसलिए उनको भी सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए।


अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष पुनीत यादव ने कहा कि जिले में कार्यरत समस्त अनुदेशकों का नवीनीकरण जुलाई माह में कराने का प्रस्ताव है। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया जारी है। कहा कि अनुदेशकों को मानदेय न मिलने से वह भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन



शीघ्र ही मानदेय की समस्या से अवगत कराने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक में महामंत्री अतुल वर्मा, विनोद यादव, रणधीर सिंह, रवींद्र सिंह, रजनीश चतुर्वेदी, गरिमा जायसवाल, रूचि कनौजिया, पूजा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें