फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार रात से बिजली गायब, अधिकारी अनजान

विज्ञापन
विज्ञापन
महबूबगंज। विद्युत उपकेंद्र वाकरगंज के महबूबगंज फीडर में आई तकनीकी खराबी से फीडर के अंतर्गत लगभग 20 ग्राम सभाओं की आपूर्ति गुरुवार रात 11 बजे से बाधित है।
विज्ञापन



आए दिन बिजली खराब रहने से जहां उमस भरी गर्मी से जन मानस परेशान हैं। वहीं, पानी के अभाव में किसानों की फसल सूख रही है। संबंधित अधिकारी इस समस्या से अनजान हैं।


स्थानीय ग्रामीण माता गुलाम, डॉ. दीपक, व्यापारी उदय भान गुप्ता, डॉ डीपी सिंह, शिव कुमार सैनी आदि ने बताया कि महबूबगंज की बिजली आए दिन खराब रहती है।


किसी भी दिन 15 घंटे बिजली निर्बाध रूप से नहीं मिलती। बुधवार रात 11 बजे बिजली गई बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे आई। उस पर भी हर घंटे बाद आधा घंटे का कट लगता रहा।
विज्ञापन



इसके बाद रात 11 बजे गई बिजली अभी तक वापस नहीं आई। बताया कि विद्युत उपकेंद्र वाकरगंज में एक साल से कोई नियमित जेई नहीं है।


सब स्टेशन का सरकारी नंबर उस समय चलता है जब बिजली आपूर्ति चलती रहती है। ऐसी स्थिति में हम लोगों को बिजली आने और जाने की जानकारी नहीं मिल पा रही है।


लाइनमैन रामकिशन ने बताया कि फीडर में तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित है, जल्द ही इसे बहाल किया जाएगा। प्रभारी अवर अभियंता रामगोपाल ने इस बात की जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें