फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथीन के विरूद्ध चला अभियान, वसूला 15 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पॉलिथीन के खिलाफ शुक्रवार को रामनगरी में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रवर्तन दल को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



स्थानीय व्यापारियों ने प्रवर्तन दल पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। चेकिंग अभियान के दौरान प्रवर्तन दल ने तीन दुकानों से 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।


शुक्रवार को रामनगरी में चेकिंग करने पहुंचे प्रवर्तन दल का व्यापारियों ने विरोध किया। स्थानीय व्यापारियों सुफलचंद्र मौर्य, बालकृष्ण वैश्य, नंदलाल गुप्ता सहित अन्य ने प्रवर्तन दल में काम कर रहे जवानों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



प्रवर्तन दल का नेतृत्व कर रहे कर्नल सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लगातार व्यापारियों को प्रतिबंधित पॉलिथीन का क्रय, विक्रय न करने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन



इसके बावजूद कुछ व्यापारी नहीं मान रहे हैं। उन्होंने बताया कि मानक के उल्लंघन करने वाले रामनगरी के तीन दुकानदारों से 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।


चेकिंग अभियान में सूबेदार मेजर एसएन मिश्र, नायब सूबेदार डीके सिंह, सूबेदार राजकुमार, हवलदार सुनील तिवारी सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें