फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-100 के सिपाहियों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। थाना क्षेत्र मवई में तैनात पीआरवी के सिपाहियों ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए रास्ते में मिली सोने की बाली को थाने के मालखाने में जमा कराई। उन्होंने इसका मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल कराया, जिसके परिवार ने थाने आकर अपनी बाली प्राप्त कर ली।
विज्ञापन



मंगलवार शाम थाना मवई के पीआरवी-0925 पर तैनात कांस्टेबल पंकज कुमार व अनिल कुमार को नेवरा की बाजार में सोने का झुमका गिरा हुआ मिला। जिसे उन्होंने थाने के मालखाने में दाखिल कराया।


इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश प्रसारित किया, जिसके बाद गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे गया प्रसाद निवासी जिया का पुरवा मजरे द्वारिकापुर थाना मवई पर थाने पहुंचे।
विज्ञापन



गया प्रसाद ने बताया कि मंगलवार शाम को पत्नी का सोने का झुमका कहीं गिर गया था, जिसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चला।


बुधवार सुबह पता चला कि थाने किसी सिपाही ने एक झुमका पड़ा हुआ पाया, जिसके बाद थाने पहुंचे। हेल्प डेस्क पर मौजूद महिला सिपाही पारुल यादव व कलिंदा ने पूछताछ के बाद झुमका दे दिया।


मवई थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि ईमानदार सिपाही ने थाने के मालखाने में झुमका दाखिल कराया था। जिसके दावेदार की तस्दीक और जांच पड़ताल के बाद उसको सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें