फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम की पैड़ी में मृत पायीं गईं सैकड़ों मछलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम की पैड़ी को अविरल बनाने का काम जहां तेजी से चल रहा है। वहीं दूसरी ओर राम की पैड़ी में लंबे समय से जल एकत्रित होने के कारण गंदगी से घिरी मछलियों की मौत ऑक्सीजन के अभाव में हो रही है।
विज्ञापन



रविवार को पैड़ी में सैकड़ों मछलियां मृत पाईं गईं। आस-पास के लोग रविवार की सुबह दुर्गंध महसूस कर रहे थे राम की पैड़ी की ओर जाकर देखा तो बड़ी संख्या में मछलियां मृत पड़ी थीं, तो कुछ तड़प रहीं थी।


बची मछलियों को गौसेवक रितेश मिश्र, अवधेश मौर्या, मनोज कुमार आदि ने ले जाकर सरयू नदी में छोड़ा। गौसेवक रितेश मिश्र ने बताया कि रात में लोग चोरी से राम की पैड़ी में मछलियों का शिकार करते हैं इसकी सूचना पुलिस को कई बार दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें