मिल्कीपुर। इनायतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
इनायतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका अपनी दादी के साथ घर पर रहती है। उसके माता-पिता पंजाब में रहते हैं। शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब बालिका की दादी खेत में काम करने चली गई।
इसी बीच बालिका को अकेला पाकर गांव का ही युवक घर में घुस आया और बालिका के साथ दुष्कर्म किया। युवक के जाने के बाद बालिका ने पड़ोस में रह रहे अपने चाचा को पूरी बात बताई।
इनायतनगर थाने के एसएसआई उपेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित बालिका को अपने साथ लाकर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी युवक धर्मेंद्र के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा कायम कर लिया गया है।