फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूटकांड में शामिल 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। फरवरी में थाना कैंट स्थित पेट्रोल पंप आशी फिलिंग स्टेशन की वैन से हुई 16 लाख रुपये की लूट के मामले में पांच माह से फरार चल रहे एक आरोपी मो. उबैद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। आरोपी के पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन



पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी आशीष तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि 11 फरवरी को दिन में करीब डेढ़ बजे कोटसरांय गांव के पास कैश ले जा रही आशी फिलिंग स्टेशन की वैन को रोककर असलहे के दम पर लुटेरों ने 16 लाख रुपये लूट लिए थे।


मामले में अयोध्या समेत दिल्ली व अन्य जिलों के बदमाशों की संलिप्तता पाई गई थी। पुलिस ने बीते 23 फरवरी को थाना कैंट अंतर्गत हाईवे स्थित फौजी ढाबा के पास से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन



जबकि मौके से तीन आरोपी भाग गए थे। बताया कि इनमें से एक आरोपी मो. उबैद उर्फ भौकाली निवासी सहनवा कोतवाली अयोध्या बीते पांच माह से कई प्रांतों में जाकर फरारी काट रहा था।


उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। उसकी तलाश कर रहे थाना कैंट प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव व प्रभारी सर्विलांस सेल अभिषेक सिंह की टीम ने शुक्रवार भोर में करीब 4:15 बजे आरोपी उबैद को कोतवाली अयोध्या के आरकेवीके पेट्रोल पंप सें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



उसके पास से 20 हजार नकद समेत एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। बताया कि मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें