फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में संत सम्मेलन आज, गूजेंगा राममंदिर का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। हिंदुत्व व राममंदिर निर्माण का मुद्दा एक बार फिर गरमाने वाला है। मणिरामदास की छावनी में शनिवार को देशभर के संत-धर्माचार्य राममंदिर निर्माण की हुंकार भरेंगे।
विज्ञापन



इसके लिए ज.गु.शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, ज.गु.रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य, साध्वी ऋतंभरा, स्वामी चिन्मयानंद, आचार्य धर्मेंद्र, आचार्य महासभा के महामंत्री स्वामी परमात्मानंद, स्वामी अविचल दास, डॉ.रामेश्वर दास, संघ के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय, केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज समेत पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री दिल्ली भाजपा प्रभारी कुंवर जयभानु सिंह पवैया जैसे दिग्गज अयोध्या पहुंच रहे हैं। सम्मेलन का उद्घाटन डिप्टी सीएम केशव मौर्या करेंगे।


अयोध्या का संत सम्मेलन वैसे तो रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हो रहा है। मगर शीर्ष संतों का जमावड़ा राममंदिर निर्माण पर सरगर्मी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन



जिस तरह तीन जून को मणिरामदास की छावनी में हुई बैठक में विहिप व संघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में रामनगरी के संत-धर्माचार्यों ने राममंदिर निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अविलंब राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की हुंकार भरी थी।


इससे यह स्पष्ट संकेत है कि शनिवार को संत सम्मेलन में राममंदिर निर्माण मुख्य मुद्दा होगा। मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्या करेेंगे। सम्मेलन में विहिप व संघ के पदाधिकारी सहित जुटेंगे देशभर के संत-धर्माचार्य आ रहे हैं।


संत सम्मेलन में गौरक्षा, धर्मांतरण, वर्तमान सामाजिक परिस्थिति, आतंकवाद सहित मठ-मंदिरों की सुरक्षा एवं विकास पर तो चर्चा होगी ही वहीं जब देशभर के संत-धर्माचार्य एक मंच पर जुट रहे हों तो राममंदिर का विषय उठना लाजिमी है। संत सम्मेलन में राममंदिर निर्माण को लेकर आगे की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

शरद शर्मा, प्रांतीय मीडिया प्रभारी, विहिप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें