फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी सहित तीन ने दाखिल किया नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जुलूस और लाव-लश्कर के साथ बृहस्पतिवार को सपा प्रत्याशी आनंदसेन यादव, आदर्श कांग्रेस पार्टी के बृजेंद्र दत्त त्रिपाठी और मनोज कुमार मिश्र ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर कड़ी सुरक्षा में जकड़ा रहा। मजिस्ट्रेटों के साथ ही पुलिस के अफसर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन



नामांकन के दूसरे दिन गुरुवार को नामांकन दाखिल करने के लिए सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आनंदसेन यादव पार्टी कार्यालय गुलाबबाड़ी से वाहनों के काफिले के साथ जुलूस के साथ निकले। जुलूस चौक, रिकाबगंज, सिविल लाइन होते हुए एसएसपी आवास तक पहुंचा।


एसएसपी आवास के सामने बैरीकेडिंग के पास जुलूस रोक दिया गया। यहां से प्रत्याशी आनंदसेन ने सहयोगियों के साथ कलक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय कक्ष पहुंचकर रिटर्निंग अफसर अनुज कुमार झा को दो चरणों में चार सेट में अपना नामांकन पत्र सौंपा। उनके प्रस्तावकों में अयोध्या के पवन कुमार, ओमप्रकाश बीकापुर के अवधेश प्रसाद और रुदौली से अब्बास अली जैदी थे।
विज्ञापन



नामांकन जुलूस में सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, पूर्व मंत्री तेज नरायन पांडेय, पूर्व मंत्री राम मूर्ति वर्मा, पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बब्लू, सहित सपा और बसपा के कार्यकर्ता शामिल थे।


आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ब्रजेंद्र दत्त त्रिपाठी भी नामांकन स्थल पर पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके प्रस्तावकों में अयोध्या के राजू पांडेय, सबनम खानम, मनोज कुमार, गौतम तिवारी, राजीव कुमार, अरुण कुमार, दसराज, आशीष मिश्रा, मिल्कीपुर प्रमोद तिवारी, बीकापुर के वाचसपति शामिल थे।


तीसरे प्रत्याशी के रूप में मनोज कुमार मिश्र ने अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया। उनके प्रस्तावकों में बीकापुर के वेदप्रकाश दूबे, महेंद्र कुमार मिश्र, शेषनाथ पांडेय, सतेंद्र कुमार, केशव दत्त, विपिन मिश्र, शैलेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, दिनेश और अनूप शामिल थे। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि गुरुवार को तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके अलावा पांच लोगों ने आठ नामांकन प्रपत्र प्राप्त किए है। अब तक 26 लोगों ने 40 नामांकन पत्र प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें