फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारी में कोई कमी बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारी में कोई कमी बर्दाश्त नहीं : डीएम
विज्ञापन

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, निर्विघ्न और समयबद्ध रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियों में कोई कमी बर्दाश्त नहीं होगी।

चुनाव आयोग के निर्देश का अध्ययन कर उसका अनुपालन कराएं। कहा कि आयोग किसी भी समय चुनाव की घोषणा कर सकता है। इसी के साथ आदर्श आचार संहिता लागू कर दी जाएगी। इसका अक्षरश: पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन


वे सोमवार देर शाम कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी को लेकर हुई बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने चुनाव पर नजर रखने के लिए उड़न दस्तों के गठन के साथ इनकी कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।

स्थाई निगरानी टीमों के गठन के साथ उनके कार्य करने को लेकर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। मतदेय स्थलों पर मतदाताओं के लिए की जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के बारे में अब तक की गई तैयारी के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए रूट चार्ट के बारे में जानकारी ली। कहा कि निर्वाचक नामावली में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या कम होने के संबंध में निर्देश दिये गये कि प्रत्येक बीएलओ से इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाय कि इस आयु वर्ग का कोई भी मतदाता अवशेष नहीं रह गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक मतदेय स्थलों का संयुक्त रूप से निरीक्षण करें। सभी क्षेत्राधिकारी/थानाध्यक्ष शस्त्र लाइसेंस, लीकर, असलहों की दुकान की जांच से संबंधित रिपोर्ट 27 फरवरी तक उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


बैठक में एडीएम (प्रशासन) सोमनाथ मौर्या, एडीएम (नगर) वैभव शर्मा, एसपी नगर अनिल कुमार सिसौदिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम दास गुप्ता, सहित एसडीएम, सीओ व तहसीलदार मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें