फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय विद्यालीय ताइक्वांडो में फैजाबाद ओवरआल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय विद्यालीय ताइक्वांडो में फैजाबाद चैंपियन
विज्ञापन

फैजाबाद। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालीय क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय विद्यालीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालीय क्रीड़ा समिति के संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह व माला यादव ने किया। मेजबान फैजाबाद बालिका वर्ग के सभी आयु वर्ग में और बालक वर्ग के अंडर-14 वर्ग में खिताब जीत ओवरआल चैंपियन बना। सुल्तानपुर ने बालक वर्ग के अंडर- 19 व 17 के खिताब को अपने नाम किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के मुकाबले में आदित्य, छितय मिश्रा, सूर्यांश आर्यन विक्रांत, अक्षय पाल, अभय सिंह पासवान के वर्ग में किसी अन्य खिलाड़ी के नहीं होने के कारण विजेता घोषित किया गया। 41 प्लस वर्ग में हर्ष ने प्रतीक शर्मा बाराबंकी को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालक वर्ग में 38 किलो भार वर्ग में विकास सुल्तानपुर ने सत्य प्रकाश फैजाबाद को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 55 किलो भार वर्ग में लवकुश फैजाबाद ने अरशद सुल्तानपुर को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 63 किलो भार वर्ग में राहेल सुल्तानपुर ने फैजाबाद के सत्कर्ष को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 51 किलो भार वर्ग में सत्य प्रकाश सुल्तानपुर ने वंश पांडेय फैजाबाद को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 78 किलो भार वर्ग में आर्यन सुल्तानपुर प्रथम रहे। 59 किलो भार वर्ग में अल्तमश सुल्तानपुर प्रथम रहे। अंडर 14 वर्ग में शिवाशी, पूर्वी, खुशी सिंह पासवान, भागर्वी, श्रृद्धा तिवारी, हिमानी सिंह व स्वाती राज्य प्रतियोगिता के लिए चुनी गईं। अंडर 19 वर्ग में दृष्टि भूमि सिंह, निधि, श्रेया, श्रृष्टि यादव, सौंदर्या अग्रवाल, आकांक्ष मिश्रा, श्रुति, मुस्कान को राज्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए टीम में स्थान मिला। जिला ताइक्वाडों संघ के सचिव भगवान दास अग्रवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने राज्य प्रतियोगिता में जिले के चयनित खिलाड़ियों का 30 से 22 सितंबर तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की। इस अवसर पर सीपी सिंह, हरिकृष्ण सिंह, विजेन्द्र सिंह परमेन्द्र सिंह, रमेन्द्र सिंह, राजेश प्रताप सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें