फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासित विद्यार्थी जीवन से संवारा जा सकता है भविष्य: कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुशासित विद्यार्थी जीवन से संवारा जा सकता है भविष्य: कुलपति
विज्ञापन

फैजाबाद। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशु पालन महाविद्यालय में नवागन्तुक छात्र-छात्रों के लिए वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा फ्रेशर पार्टी रू-ब-रू 2018 का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे एस संधू ने मां शारदा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कुलपति ने विभिन्न क्षेत्रों से महाविद्यालय में प्रवेश लेकर आये विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की व्यवस्था के अनुरूप अपने को ढालने का संदेश देते हुए कहा कि अनुशासित विद्यार्थी जीवन से ही भविष्य संवारा जा सकता है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो संधू ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि छात्रों की गलती से जब भी विश्वविद्यालय कोई सख्त कदम उठाता है तो विश्वविद्यालय के सम्मान को भी ठेस पहुंचती है। उन्होंने कहा कि उनके अभिभावकों ने जिस उद्देश्य से उन्हें विवि में भेजा है उसे पाने के लिए छात्र परिश्रम करें तभी उनके अभिभावकों व उनका सपना पूरा होगा। कुलपति ने परिसर में अबाध विद्युत आपूर्ति, वाई फाई, गुणवत्तायुक्त शिक्षण की व्यवस्था पर अपने द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में अधिष्ठाता पशु चिकित्सा एवं पशुपालन डॉ. बी के सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. आर के जोशी, अधिष्ठाता कृषि डॉ. के एन सिंह, निदेशक प्रशासन डॉ. प्रकाश सिंह, सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. के के वर्मा, प्रभारी अधिकारी सुरक्षा डॉ ऋषी कांत, चीफ हॉस्टल वार्डेन डॉ ए के गंगवार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें