फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियेागिता में रिशिका को दोहरा खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
बैडमिंटन में रिशिका को दोहरा खिताब
विज्ञापन

फैजाबाद। स्व. इंद्रबहादुर सिंह मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के आखिरी दिन अंडर-13 बालक एकल वर्ग में अभिनव वर्मा ने जाहिद अंसारी को और बालिका एकल में अर्कजा पटेल ने अंशिका सिंह को हराया। प्रतियोगिता में रिशिका ने एकल व युगल वर्ग में खिताब हासिल किए।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में रिशिका ने प्रवीणा राय को 17-21, 21-09,20-15 से हराया। जबकि अंडर-17 बालिका युगल वर्ग में रिशिका एवं राधिका की जोड़ी ने आशिका एवं खुशी की जोड़ी को 21-11, 21-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि सीडीओ अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि खेल से प्रतिभा निखरती है। प्रतियोगिता के संयोजक अभय सिंह व अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी इरफान अहमद, राजीव मदान, किशन सांवत, अनूप श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें