ट्रेनी ग्लाइडर विमान दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे पायलट और प्रशिक्षु
फैजाबाद। एयरवेज स्टेशन से बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण उड़ान के दौरान टू सीटर ग्लाइडर प्लेन को तकनीकी खराबी के चलते रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इब्राहिमपुर दिवली के निंदुरा मांझा में आपात लैंडिंग करना पड़ा। इस दौरान प्लेन पलट गया। हालांकि प्लेन में सवार ट्रेनर पायलट और प्रशिक्षु दोनों बाल-बाल बच गए।
निजी फाल्कन एविरेशन एकेडमी का प्रशिक्षु विमान वीटी पीटीडी-132 गुरुवार प्रशिक्षण के लिये एयरवेज से उड़ान पर था। प्रशिक्षु राहुल गुप्ता के साथ पायलट कैप्टन विमल कुमार इसे उड़ा रहे थे। प्रशिक्षण के दौरान प्लेन में तकनीकी खराबी आने से प्लेन को इमरजेंसी लैंडिंग में नदी के किनारे उतारना पड़ा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के मुताबिक अपनी कमी को छिपाने के लिये प्लेन के पायलट ने बालू की रेत में ही फिर से प्लेन को उड़ाने की कोशिश की तो विमान पलट गया। विमान में सवार प्रशिक्षक और प्रशिक्षु दोनों बाल-बाल बच गये। प्लेन गिरने की खबर पर उड्डयन विभाग के अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची। फाल्कन एविरेशन एकेडमी के ट्रेनर कै. विमल कुमार ने बताया जिले के एयरवेज पर 13 विमान है, इनमे 11 ट्रेंनिंग दे रहे है। एक विमान 45 मिनट से एक घंटे तक प्रशिक्षण देता है। इस प्लेन की तकनीकी खराबी से आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। इस दौरान विमान पलट गया है। खराबी की शिकायत उच्च अधिकारियों से पहले भी की गई थी, दोनों सवार सुरक्षित है।