फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजन्मभूमि के पक्षकार ने मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामजन्मभूमि के पक्षकार ने मांगी सुरक्षा
विज्ञापन

अयोध्या। हिंदू पक्षकार निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास ने शासन एवं प्रशासन को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। इस विषय को लेकर मंगलवार को निर्मोही अखाड़ा अयोध्या में सरपंच राजारामचंद्राचार्य की अध्यक्षता में पंचों की एक बैठक हुई। बैठक में पंचों ने पक्षकार महंत दिनेंद्र दास को सुरक्षा प्रदान करने की पुरजोर मांग उठाई है।
विज्ञापन

सरपंच राजारामचंद्राचार्य ने कहा कि दिनेंद्र दास निर्मोही अखाड़ा के महंत तथा रामजन्मभूमि मामले में मुख्य पक्षकार भी हैं। इसलिए इन्हें सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। अयोध्या मसले पर राजारामचंद्राचार्य ने कहा कि अदालत में विवाद चल रहा है। जमीन किसकी है इस पर निर्णय आना है। हमें पूरी उम्मीद है कि जो निर्णय आएगा वह निर्मोही अखाड़ा के पक्ष में होगा। राजा रामचंद्राचार्य ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास का अखाड़ा से कोई संबंध नहीं हैं, उन्हें बहिष्कृत किया जा चुका है। रामजन्मभूमि मामले से भी उनका कोई लेना देना नहीं होना चाहिए। बताया कि शीघ्र ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में महंत दिनेंद्रदास, महंत नरसिंह दास उप सरपंच महंत भगवान दास, महंत मदन मोहन दास, महंत सीतारामदास, महंत रामचंद्र दास, महंत राममनोहन दास, महंत घनश्याम दास, महंत रामसेवक दास, अधिवक्ता रणजीत लाल वर्मा, अधिवक्ता प्रभात सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें