फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विवि की मुख्य परीक्षा आज से, नकल रोकना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा आज से
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 10 जिलों के 431 केंद्रों पर गुरुवार से शुरू हो जाएगी। स्नातक वर्ग की परीक्षाओं में 5 लाख 26 हजार 313 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नकल विहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए कमर कस ली है। दावा है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर ऑडियोयुक्त सीसीटीवी लग गए हैं। बिना अनुमोदन वाले महाविद्यालयों पर विश्वविद्यालय की ओर से केंद्र अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। कुलपति ने संबंधित जिलों के डीएम से स्टेटिक मजिस्ट्रेटों से भी निगरानी कराने की बात कही है। साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से गठित 10 सचल दस्ते परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।
सभी नोडल केंद्रों पर प्रश्नपत्र, परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं व ओएमआर शीट पहुंच चुकी है। इस बार नई व्यवस्था के अनुसार 21 नोडल केंद्रों से परीक्षा के दिन ही प्रश्नपत्र महाविद्यालयों को भेजे जाएंगे। साथ ही परीक्षा के दिन ही उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन नोडल केंद्रों के माध्यम से ही किया जाना है। वहीं महाविद्यालयों की ओर से बुधवार देर शाम तक जांच पत्रों को ले जाने का सिलसिला जारी रहा। वहीं विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को प्रवेश पत्र जारी होने के बाद बुधवार को महाविद्यालयों में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। ऐसा पहली बार हुआ कि सिर्फ एक दिन में ही सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र बांटने पड़े। शहर के साकेत, झुनझुनवाला, मनूचा, परमहंस समेत अन्य महाविद्यालयों पर प्रवेश पत्र लेने वाले परीक्षार्थियों का हुजूम उमड़ा। इसके अलावा महाविद्यालय प्रबंधक ने वेबसाइट के माध्यम से भी प्रवेश पत्र निकाले।
विज्ञापन


साकेत के 48 कमरों में लगे ऑडियोयुक्त सीसीटीवी
शहर के साकेत महाविद्यालय ने मुख्य परीक्षा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस परीक्षा केंद्र पर 48 कमरों में परीक्षाएं संपन्न कराई जानी है। सभी कमरों में ऑडियोयुक्त सीसीटीवी लगे हुए हैं। जिसकी मानीटरिंग सीधेे प्राचार्य कक्ष से होगी। साथ ही महाविद्यालय ने नकल रोकने के लिए एक आंतरिक उड़ाका दल बनाया है। प्राचार्य डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव ने बताया है कि परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराई जाएगी।

मनूचा गर्ल्स में भी सारी तैयारियां पूरी
- शहर के मनूचा गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सात कमरों में परीक्षाएं होनी है। सभी कमरों में ऑडियोयुक्त सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं। सीटिंग प्लान भी हो गया है। छात्राओं को प्रवेश पत्र वितरित किए जाने के साथ आंतरिक सचल दल के गठन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्राचार्य डॉ. जरीन नजर के अनुसार नकलविहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।

इन 10 जिलों में आज से होगी परीक्षा
फैजाबाद, अकबरपुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर व प्रतापगढ़।

सीएम को भेजी जाएंगी प्रत्येक दिन की सूचना
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों को पत्र जारी करके प्रत्येक दिन परीक्षा संबंधी सूचना देने के निर्देश जारी किए हैं। यह सूचनाएं सीधे मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, उच्च शिक्षा निदेशक को भेजी जाएंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने एक प्रपत्र जारी किया है। प्रपत्र में महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र का नाम, कुल परीक्षार्थियों की संख्या, परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या, परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या व कारण, अनुचित साधन का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या व कार्रवाई का विवरण ,परीक्षा में आ रही दिक्कतों की जानकारी व समाधान के लिए सुझाव देने होंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय ने व्हाट्सएप नंबर 9451290315, 9450312452 व 7398600377 जारी किए हैं।

प्रबंधन से जुड़ा कोई मिला तो सख्त कार्रवाई
- परीक्षा अवधि के दौरान सभी महाविद्यालयों में प्रबंधक या प्रबंध समिति से संबधित किसी भी व्यक्ति के प्रवेश को पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है। कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने प्रबंध समिति से जुड़े लोगों को परीक्षा अवधि के दौरान पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

10 जिलों के 431 परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा गुरुवार से शुरू होगी। सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। महाविद्यालयों में उत्तर पुस्तिकाएं व नोडल केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंच चुके हैं। सीसीटीवी व सचल दलों की निगरानी में नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।- डॉ. एसएल पाल, परीक्षा नियंत्रक, अवध विश्वविद्यालय
विज्ञापन


नकलविहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। गुरुवार के भोर से ही परीक्षा से जुड़े समस्त तंत्र सक्रिय हो जाएंगे। ऑडियोयुक्त सीसीटीवी, सचल दल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। किसी महाविद्यालय की ओर से कोई गड़बड़ी पाए जाने पर सीधे केंद्राध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।- प्रो. मनोज दीक्षित, कुलपति, अवध विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें