फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा भरतकुंड महोत्सव, आएंगे उप मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से शुरू होगा भरतकुंड महोत्सव, आएंगे उप मुख्यमंत्री
विज्ञापन

फैजाबाद। भगवान भरत की तपोभूमि नंदीग्राम स्थित भरतकुंड तपोस्थली पर आयोजित 20वें भरतकुंड महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार से होगा। जिसका उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। चार दिवसीय भरतकुंड महोत्सव में देश व प्रदेश की विभिन्न प्रतिभाओं द्वारा अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। यह जानकारी सोमवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल के सभागार में आयोजक मंडल के पदाधिकारियों ने दी।
संस्था के डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि मंगलवार को प्रथम दिवस नौ बजे से विश्व शांति यज्ञ किया जाएगा। तदुपरांत उप मुख्यमंत्री द्वारा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। महोत्सव की अध्यक्षता सांसद लल्लू सिंह करेंगे। बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कार्यक्रम की संस्तुति की है। बताया कि उद्घाटन अवसर पर सूचना विभाग की तरफ से प्रतिमा यादव व प्रकृति अवधी लोकगीत से मुख्य अतिथि का स्वागत करेंगी। शाम को भजन और अवधी लोकसमूह द्वारा नृत्य की प्रस्तुति होगी। दूसरे दिन सर्वांगीण विकास एकेडमी जौनपुर के बृजेश पांडेय की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। तीसरे दिन संस्कृत मंत्रालय भारत सरकार के मुरारीलाल तिवारी एंड ग्रुप द्वारा ब्रज के विभिन्न कार्यक्रम व कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित के सौजन्य से राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन आयोजित होगा। संस्था के सचिव अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि 23 मार्च को महोत्सव का समापन प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह करेंगे। इस दिन कॉमन वेल्थ गेम के विजेता छैल बिहारी तिवारी ग्रुप द्वारा फूलों की होली, लट्ठमार होली, मयूर नृत्य आदि प्रस्तुत किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान सतीश चंद्र पांडेय, सुभाष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सजने लगे मंडप, हेलीपैड बनाने में जुटा लोक निर्माण विभाग
मसौधा। भरतकुंड महोत्सव की तैयारियां पूरे शबाब पर हैं। सोमवार को जहां मंडप को सजाने का काम युद्ध स्तर पर देखा गया। वहीं लोक निर्माण विभाग का अमला हेलीपैड बनाने में जुटा रहा। सोमवार को भाजपा सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और तैयारियों के बाबत दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम की सफलता के लिए सोमवार सुबह से ही भरतकुंड महोत्सव प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष रामगोपाल वर्मा, सचिव अंजनी कुमार पांडेय समेत सभी पदाधिकारी जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें