फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिलेगी 8 स्वास्थ्य इकाइयों की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
129 करोड़ की लागत से बन रहीं 8 स्वास्थ्य इकाई
विज्ञापन


फैजाबाद। जिले के 29 लाख की आबादी को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए शीघ्र ही जनपद में आठ नवीन स्वास्थ्य इकाइयां बनकर तैयार हो जाएंगी। इसमें से ज्यादातर का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसमें तीन जिला अस्पताल, एक स्वास्थ्य केंद्र, एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एक मैटरनिटी विंग्स शामिल है। कहीं साज-सज्जा तो कहीं मानव संसाधन जुटाने की कवायद चल रही है। माना जा रहा है कि इनके संचालित होने से इलाज के लिए लोगों को दर-दर भटकने से निजात मिलेगी।
जिले के ग्रामीण इलाकों में अभी तक इलाज के लिए लंबी यात्रा तय करके लोगों को जिला अस्पताल तक आना पड़ता है। यहां भी संसाधनों का टोटा व चिकित्सकों की कमी होने से बीमारियों का समुचित इलाज नहीं हो पाता है। ऐसे में मरीज या तो जिले के तमाम नर्सिंग होम में जाने को विवश होते हैं या राजधानी तक उन्हें इलाज के लिए दर-दर की ठोंकरे खानी पड़ती हैं। इन्हीं समस्याओं से निजात दिलाने के लिए जिले के विभिन्न इलाकों में अनेक उच्चीकृत सुविधाओं से युक्त आठ स्वास्थ्य इकाइयों के निर्माण की कवायद पिछले सरकार में शुरू हुआ। तीन जिला अस्पताल, 100 बेड का एक मैटरनिटी विंग, दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व एक स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण की आधारशिला सपा सरकार में रखी गई थी। इसके लिए कुल 129 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई थी। जिसके सापेक्ष अभी तक सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर लगभग 122 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। जिसमें से 116 करोड़ निर्माण कार्य में खर्च भी हो चुका है। तेजी से निर्माण कार्य होने के कारण मिल्कीपुर क्षेत्र के सैदपुर इलाके में 10.28 लाख की लागत से बना स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो गया है। मिल्कीपुर क्षेत्र के ही सरायधनेठी में 158 लाख की लागत से बन रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन

हैदरगंज में बन रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी तैयार हो चुका है और भवन कार्यदाई संस्था निर्माण निगम ने विभाग को हस्तांतरित कर दिया है। यहां मानव संसाधन के लिए विभाग द्वारा शासन को पत्राचार किया गया है। पद सृजित होते ही यहां स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ हो जाएंगी। जबकि मोबाइल क्षेत्र के सुनवा में बन रही सीएचसी का निर्माण लगभग 50 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। 96.59 करोड़ की लागत से तीन जिला अस्पताल निर्मित हो रहे हैं। इनमें 100 बेड का अस्पताल कुमारगंज में तैयार हो चुका है। यहां कुछ पद सृजित भी हो चुके हैं और साज-सज्जा के सामान भी प्राप्त हो चुके हैं। बस आवास निर्मित होते ही इसका भी संचालन कर दिया जाएगा। अमानीगंज ब्लॉक के देवगांव में बन रहा 50 बेड का अस्पताल भी लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा दर्शननगर मंडलीय चिकित्सालय में निर्माणाधीन 200 बेड का अस्पताल भी लगभग 75 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इन दिनों यहां डेंटिंग-पेंटिंग का कार्य तेजी से हो रहा है। कार्यदाई संस्था की ओर से इसे 31 जनवरी तक हस्तांतरित कर देना था। अब मार्च तक इसे भी हस्तांतरित करने का दावा किया जा रहा है।
इसके अलावा 100 बेड का मैटरनिटी विंग जिला महिला अस्पताल के परिसर में निर्माणाधीन है। यहां भी भवन तैयार हो चुका है। फिनीशिंग का कार्य चल रहा है। हालांकि यहां निर्माण कार्य सुस्त होने की वजह से जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने पिछले दिनों ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का भी आदेश दिया था। इसके बाद निर्माण कार्य में और भी तेजी आई है। अवर अभियंता एसबी सिंह ने बताया कि स्वीकृत आठ निर्माण कार्यों में तीन इकाइयां पूर्ण हो चुकी हैं, शेष भी शीघ्र ही तैयार होकर विभाग को हस्तांतरित की जाएंगी। इस तरह इन सभी स्वास्थ्य इकाइयों के निर्मित होने के बाद जिले के 29 लाख की आबादी के चिकित्सा में खासी सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही लोगों को दर-दर भटकने से निजात भी मिलेगी।
विज्ञापन


जनपद में 129 करोड़ की लागत से आठ स्वास्थ्य इकाइयों का निर्माण हो रहा है। जिसमें से तीन विभाग को हस्तांतरित भी हो चुकी हैं। जिनका शीघ्र संचालन किया जाना है। शेष स्वास्थ्य इकाइयां भी शीघ्र ही तैयार हो जाएंगी। इस तरह लोगों को अपने निकटवर्ती अस्पतालों पर ही बेहतर इलाज मिल जाएगा। -डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, फैजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें