फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- सहकारिता चुनाव में 19 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
19 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस
विज्ञापन

फैजाबाद। सहकारिता समितियों के चुनाव में नाम वापसी के दिन कुल 19 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। नाम वापसी के साथ ही जिले की 106 समितियों के 958 डायरेक्टरों पदों में 788 का निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। 40 समितियों के 115 पदों के लिए 29 जनवरी को मतदान कराए जाएंगे।
सहकारी समिति के निर्वाचन में मंगलवार को नामवापसी की तिथि थी। जिले की विभिन्न समितियों के कुल 19 प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारियों के सामने अपने नाम वापस लेकर मैदान से हट गए। विभाग के एसडी तिवारी के मुताबिक मंगलवार की शाम को नामवपासी की प्रक्रिया समाप्त हो गई। अब शेष रह गए पदों के लिए निर्वाचन की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

सहायक निबंधक सहकारिता अशोक कुमार के मुताबिक नामवापसी के बाद जिले की 106 समितियों के 958 पदों में 788 डायरेक्टर पदों पर एक ही प्रत्याशी होने के चलते निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी गई। निर्वाचित घोषित किए गए प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र प्रोफार्मा पर बुधवार का प्रदान कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 40 सहकारी समितियों के 115 पदों पर एक से अधिक प्रत्याशी होने के कारण यहां चुनाव कराए जाने हैं। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सहकारी बैंक के सभागार में बैठक के बाद सभी निर्वाचन अधिकारियों को बैलेट पेपर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


...फिर भी रिक्त रह गए 55 डायरेक्टर के पद
सहकारी चुनाव जोर-शोर से कराए जाने के बादजूद 55 पद रिक्त रह गए। बताया गया कि इन पदों के लिए कोई दावेदार सामने नहीं आया। सहकारिता चुानव आयोग के निर्देश पर इन पदों के लिए तिथि घोषित होने पर ही चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें