मवई। प्राथमिक विद्यालय धनौली में तैनात एक अध्यापिका को मुख्यमंत्री युवा लेखन के लिए जनवरी में सम्मानित करेंगे। प्रसिद्ध कवियत्री और अध्यापिका डॉ. कुसुम मानसी द्विवेदी को युवा लेखन के लिए प्रतिष्ठापूर्ण डॉ. रांगेय राघव सम्मान के लिए नामित किया गया है। 22 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें सम्मान प्रदान करेंगे।
मिल्कीपुर के बासगांव के निवासी कवि पं. खुशीराम द्विवेदी की पुत्री मानसी हिंदी एकेडमी दिल्ली से सम्मानित हो अपनी रचनाधर्मिता का लोहा मनवा चुकी हैं।
शिक्षिका मानसी भाषा और शिल्प के साथ कथ्य की गहनता के लिए जानी जाती हैं। 32 वर्ष की मानसी की अब तक चार कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं, इनमें दो शिक्षाशास्त्र के अध्येताओं के लिए और दो में मानसी के साहित्यिक सरोकारों का परिचय मिलता है। इनकी रचनाओं में से एक दरकती दीवार की सराहना हो चुकी हैं।