फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ फेस्टिवल के रूप में मना महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ फेस्टिवल के रूप में मनाया महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव
विज्ञापन

-परशुराम वर्मा स्मारक महिला महाविद्यालय में आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
तारुन। परशुराम वर्मा स्मारक महिला महाविद्यालय का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव यूथ फेस्टिवल के रूप में मनाया गया। फेस्टिवल के पहले दिन अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों के नाम रहा।
उद्घाटन महाविद्यालय प्रबंधक प्रेम कुमार वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलित कर किया। दूसरे दिन महाविद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। योग्यता पांडेय, गोल्डी, ज्योति, संध्या तिवारी, शिखा, पूजा पटेल, मधू, शिवांगी, प्रियंका, काजल सिंह, सरोज आदि ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को देश भक्ति के रंग में रंग दिया। बीटीसी की छात्रा रीता जायसवाल की कन्या भ्रूण हत्या विरोधी गीत सुनाया। चंचल पांडेय की टीम ने नाटक अनुशासनहीनता प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब हंसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन उद्बोधन में प्रबंधक प्रेम कुमार वर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपनी कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित करने वाली छात्राओं को साइकिल व मिक्सर ग्राइंडर देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रशांत वर्मा, अजय सिंह, संतोष कुमार, दिलीप, विवेक ओझा, कृपा शंकर सिंह सहित अभिभावक व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें