फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से पहुंचे सरकारी डॉक्टरों को डीएम ने चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्जे में ली उपस्थित पंजिका, दवा-इलाज में मिलीं खामियां
विज्ञापन

अयोध्या। जिलाधिकारी अनिल कुमार पाठक ने मंगलवार की सुबह श्रीराम अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कई डॉक्टर देर से आए तो डीएम ने हस्ताक्षर करने रोक दिया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए उपस्थिति पंजिका को जब्त कर ली।

डीएम मंगलवार की सुबह 8:15 बजे अचानक अयोध्या के श्रीराम अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी, ओपीडी, एक्सरे, ओटी व अल्ट्रासाउंड कक्ष सहित सभी वार्डों का गहन निरीक्षण किया। साफ.-सफाई से लेकर दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाधिकारी ने डॉक्टरों के समय पर न पहुंचने पर नाराजगी जताई और उपस्थित पंजिका को जब्त कर लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी सुविधाओं की जानकारी ली। कुछ मरीजों ने अस्पताल में पानी एवं पार्किंग की व्यवस्था पर सवाल उठाया।

डीएम ने मरीजों को आश्वस्त किया कि अस्पताल में जल्द ही वाहन स्टैंड की व्यवस्था की जाएगी, साथ ही मरीजों के बैठने के लिए और अधिक बेंच भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके उपरांत अस्पताल परिसर की साफ.-सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए अस्पताल के पीछे खुले नाले को भी ढकवाने का आदेश दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सीएमएस डॉ. एसपी गौतम से समस्त आवश्यक आवश्यकताओं को सूचीबद्ध कर सौंपने के निर्देश दिए और कहा कि अस्पताल में मरीजों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें