अब भेंट में प्रेरणादायी पुस्तकें या एकल पुष्प
फैजाबाद। अब शासकीय कार्यक्रमों और समारोहों में बड़े गुलदस्ते नहीं भेंट किए जाएंगे। इसके स्थान पर प्रेरणादायी पुस्तकें या एक पुष्प भेंट किया जाएगा। इस आशय का निर्देश शासन ने जारी किया है। प्रमुख सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा जारी निर्देश के बाद डीएम संतोष कुमार राय ने सभी अफसरों को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा है कि शासकीय कार्यक्रमों/समारोहों में ये देखने में आता है कि सम्मानित अतिथियों को बड़े पुष्पगुच्छ भेंट किए जाते हैं जिसमें बड़ी संख्या में पुष्पों का उपयोग होता है। कहा कि, शासकीय कार्यक्त्रस्मों व समारोहों में बड़े पुष्पगुच्छ के स्थान पर एक पुष्प अथवा प्रेरणादायक पुस्तकें ही भेंट की जाएं।