फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रो ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी बहाल करने के लिए सिविल लाइन चौराहे पर जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन

फैजाबाद। समायोजन निरस्त होने से आक्रोशित शिक्षामित्रों ने सोमवार को बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यालय का घेराव कर शिक्षामित्रों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार से त्वरित निर्णय लेते हुए अध्यादेश पारित कराने की मांग की।

वहीं, शिक्षामित्रों के तल्ख तेवरों की सूचना पाकर पुलिस बल बीएसए ऑफिस पर पहले से सतर्क रहा। शिक्षामित्र सुबह से ही बीएसए ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन के लिए जुट गए। समायोजित शिक्षकों का समायोजन निरस्त किए जाने के विरोध में सुबह से ही सैकड़ों शिक्षामित्र नारेबाजी करते हुए बीएसए कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


आक्रोशित शिक्षामित्रों ने कार्यालय से निकलकर नगर विधायक के आवास की तरफ कूच किया, जिसके बाद सिविल लाइन पर शिक्षामित्रों ने रोड जाम कर दिया। घंटों जाम के बाद मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन विधायक को दिया।

वहीं, विधायक ने शिक्षामित्रों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी समस्याओं से अवगत है, जल्द ही शिक्षामित्रों के पक्ष में ठोस निर्णय लेगी।

शिक्षामित्रों का आक्रोश देख भाग खड़े हुए कर्मचारी
इससे पहले शिक्षामित्रों ने संयुक्त संघर्ष मोर्चा बनाकर जोरदार प्रदर्शन किया, शिक्षामित्रों के आक्रोश को देखते हुए बीएसए कार्यालय के अधिकांश कर्मचारी कामकाज ठप कर कार्यालय के बाहर निकल आए। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि यूपी सरकार केंद्र सरकार के माध्यम से संसद में अध्यादेश पारित कराकर उसे तत्काल प्रदेश सरकार को भेजे।

प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि यदि निर्णय लेने में देरी की गई तो आंदोलन उग्र हो जाएगा। इस दौरान अनुज सिंह, धर्मपाल, अनूप द्विवेदी ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने कल सुबह 10 बजे से बीएसए कार्यालय पर अनवरत धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया किया है।

प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों के लिए जरूरत पड़ी तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर बजरंग सिंह, रामजी द्विवेदी, अरबिंद दुबे, राजेश मिश्रा, अरुण सिंह, अनिल पांडेय, अशोक वर्मा, राम दर्शन यादव, शैलेंद्र निषाद, दीपिका निगम, दिनेश सिंह, किरन श्रीवास्तव, प्रेम द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन


राखी बांध नौकरी बचाने की गुहार
समायोजन बचाने के लिए आंदोलन कर रहे शिक्षामित्रों ने भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा को राखी बांध कर नौकरी बचाने का वचन लिया। सिविल लाइन में प्रदर्शन के दौरान बीकापुर की किरन शुक्ला और मीना ने विधायक को राखी बांध कर सरकार से अध्यादेश लाकर नौकरी बचाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें