फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के दौरे को डीएम ने की अफसरों संग बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के दौरे को डीएम ने की अफसरों संग बैठक
विज्ञापन

समीक्षा के साथ अयोध्या दौरे को लेकर पुख्ता व्यवस्था के इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर मंगलवार को डीएम संतोष कुमार राय ने अफसरों संग बैठक की। समीक्षा के साथ अयोध्या दौरे को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की। शांति व सुरक्षा के लिए लगाए गए मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम श्री मौर्य के कार्यक्रम में थोड़ा सा बदलाव किया गया है। पहले वह अयोध्या में शाम को आयोजित होने वाली सरयू आरती में भाग लेने वाले थे लेकिन नए कार्यक्रम में उनके सरयू आरती में शामिल होने का कार्यक्रम हटा दिया गया है। श्री मौर्य सात जून को 10.35 बजे हवाई पट्टी पहुंचेंगे। 11 से एक बजे तक संगठन एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 12 से एक बजे तक विभागीय अफसरों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 15 मिनट प्रेसवार्ता करेंगे। सवा एक से 2.40 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। तीन बजे से श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज के 79 वें जन्म महोत्सव पर रामकथा के आयोजन में सम्मिलित होंगे। सवा पांच बजे हवाई पट्टी से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। मंगलवार की देरशाम डीएम ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास विभाग और लगाए गए मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उन्होंने अब तक की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। समीक्षा बैठक के लिए कराए गए विकासकार्यों से तैयार की गई बुकलेट के बारे में जानकारी ली। हैलीपेड, सर्किट हाउस के साथ ही अयोध्या के कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम के बारे में निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ रवीश गुप्ता के साथ प्रशासन और विकास विभाग के अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें