फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू महोत्सव में बही भक्ति की धारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू महोत्सव में बही भक्ति की धारा
विज्ञापन

सुबह सीताराम संकीर्तन व प्रसाद वितरण के साथ समापन
अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। श्री सरयू अवध बालक सेवा समिति की ओर से गंगा दशहरा के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय सरयू महोत्सव का सोमवार को सुबह सीताराम संकीर्तन व प्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन

इसके पहले देर रात तक सरयू घाट पर आयोजित सरयू महोत्सव में भक्ति संगीत की धारा बही। सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर अयोध्या भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व समिति के अध्यक्ष अवध विवि के कुलपति मनोज दीक्षित आदि ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देवेंद्र पाठक, सत्येंद्र पाठक व उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा मनमोहक भजन प्रस्तुत किया गया। उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इसी क्त्रस्म में ब्रम्हकुमारी परिवार की अनन्या ने हनुमान चालीसा पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया। मंच संचालन समिति के महामंत्री आशीष मिश्र ने किया आगंतुकों का स्वागत किया। अभिनंदन संयोजक कृष्ण कुमार मिश्र बर्फी महाराज ने किया। संरक्षक नंद कुमार मिश्र पेड़ा महाराज ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी एडवोकेट, अंशुमान पाठक, महेश्वरी मिश्रा, अनुराग मिश्र, रामू बच्चा मिश्र, अजीत कुमार मिश्र, अभय पांडेय, आकाश सिंह बादल, शिवम् मिश्र, संजय शुक्ल, विशंभर त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, सौरभ मिश्र, प्रदुम्न सिंह, चंद्रकांत अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें