बालाओं के संग ठुमका लगाने में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। कुढ़ा केशवपुर गांव में छह दिन पहले एक शादी समारोह में सिपाहियों के साथ शिरकत करने गए चौकी प्रभारी दर्शन नगर रिकेश सिंह ने स्टेज पर जब बालाओं को नाचते देखा तो खुद को रोक नहीं पाए। चौकी प्रभारी भी बालाओं के संग ठुमका लगाने लगे। सोमवार को ठुमका लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने आरोपी चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि चौकी प्रभारी ने बालाओें के साथ ठुमका लगाकर मैनुअल का उल्लंघन किया है, इसलिए उसे लाइन हाजिर करके सीओ सदर दीपक सिंह को जांच सौंपी गई है।