फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 जिपं वार्डों के लिए 142 प्रत्याशी मैदान में

Tue, 29 Sep 2015 11:13 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य के 12 पदों पर कलेक्ट्रेट में हो रहे नामांकन के आखिरी दिन माननीयों की मनमानी नहीं दिखी।
विज्ञापन


सत्तापक्ष से हो या विपक्ष के सांसद-विधायक किसी को पहले बैरियर से ही अंदर आने की इजाजत नहीं दी गई। दूसरे दिन मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 75 प्रत्याशियों ने दल-बल के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।

पहले चरण के लिए अब प्रत्याशियों की कुल संख्या 142 हो गई है। मिल्कीपुर प्रथम से सर्वाधिक 19 तो अमानीगंज चतुर्थ से सबसे कम चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


अब 30 सितंबर व एक अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। पहले चरण में तीन ब्लॉक अमानीगंज, हैरिंग्टनगंज और मिल्कीपुर ब्लॉक के लिए नामांकन दाखिल किए गए।

नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को एक-एक करके पहुंचे कुल 75 प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट स्थित सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में रिटर्निंग अफसर पीएस शुक्ल के सामने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया।

सुबह से शुरु हुई प्रक्रिया शाम को समय समाप्त होने तक चली। मंगलवार को भी नामांकन कराने के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ ही समर्थक पहुंचे थे लेकिन किसी को भी नामांकन कक्ष तक जाने की इजाजत नहीं मिली।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के बाहरी गेट से एक से दो प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक को ही पुलिस के लोग भेज रहे थे। बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी रही।

मंगलवार को पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का नामांकन कराने के लिए भाजपा सांसद लल्लू सिंह कलेक्ट्रेट परिसर के पास प्रत्याशियों के साथ मौजूद थे तो भाजपा विधायक रामचंद्र यादव और पूर्व विधायक आनंदसेन यादव सहित अन्य नेता भी पहुंचे थे।

डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि मंगलवार को कुल 75 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें