फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल भाजपा प्रत्याशी ने दिखाई ताकत, चार नामांकन हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह समेत चार ने किया नामांकन
विज्ञापन

अयोध्या। जुलूस और लाव-लश्कर के साथ सोमवार को पहुंचे भाजपा प्रत्याशी व सांसद लल्लू सिंह ने फैजाबाद संसदीय सीट के लिए परचा भरा। सपा प्रत्याशी आनंद सेन की पत्नी इंदूसेन, मौलिक अधिकार पार्टी की कंचन यादव और शेष नाथ पांडेय ने भी कलक्ट्रेट पहुंचकर अपने नामांकन पत्र सौंपे। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर कड़ी सुरक्षा में जकड़ा रहा। मजिस्ट्रेटों के साथ ही पुलिस के अफसर मुस्तैद रहे।

नामांकनपत्र दाखिल करने के लिए भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह का राम की पैड़ी से वाहनों के काफिले के साथ जुलूस निकला। नारे लगाते चौक, रिकाबगंज, सिविल लाइन होते हुए एसएसपी आवास तक पहुंचा। यहां नामांकन जुलूस को रोक दिया गया। यहां से भाजपा प्रत्याशी अपने सहयोगियों के साथ कलक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय कक्ष पहुंचे।
विज्ञापन


यहां रिटर्निंग अफसर अनुज कुमार झा को अपना नामांकन पत्र सौंपा। उन्होंने तीन सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन कराने के लिए जुलूस में पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, पूर्व सांसद विनय कटियार, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, नगर अध्यक्ष कमलेश कुमार श्रीवास्तव के साथ बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।

सपा प्रत्याशी आनंद सेन की पत्नी इंदूसेन ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में सहयोगियों के साथ पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने दो सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला बस्तर के रहने वाले शेषनाथ पांडेय ने एक सेट व मौलिक अधिकार पार्टी की प्रत्याशी कंचन यादव ने एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा पहले नामांकन दाखिल कर चुके आनंद मिश्रा ने फिर दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि सोमवार को भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह, इंदू सेन, शेष नाथ पांडेय, कंचन यादव ने नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही आनंद मिश्र ने दोबारा पर्चा भरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें