फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों की समस्याओं का समयबद्ध करें समाधान-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनरों की समस्याओं का समयबद्ध करें समाधान : डीएम
विज्ञापन

अयोध्या। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने पेंशनरों की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध और सार्थक समाधान कराने का निर्देश दिया। कहा कि जिन समस्याओं का निस्तारण डीएम स्तर पर नहीं हो पाएगा, उनका निस्तारण शासन स्तर से यथाशीघ्र कराया जायेगा।

कमिश्नरी के गांधी सभागार में पेंशनर दिवस पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक तिमाही की 17 तारीख अर्थात 17 मार्च, 17 जून, 17 सितंबर को मिनी पेंशनर दिवस होगा। इसमें पेंशनर की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य कोषाधिकारी विनय कुमार राय को पेंशनर की समस्याओं के लिए अलग से पेंशनर रजिस्ट्रर बनाने और इसमें पेंशन से संबंधित मामलों को दर्ज कर प्रत्येक 15 दिनों पर अवगत कराने और जिन मामलों का निस्तारण नहीं हो पाए उससे भी अवगत कराने के निर्देश दिये।

कहा कि कलेक्ट्रेट में पेंशनर भवन बनेगा। कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं का सम्मान करें। अभद्रता करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। सीटीओ विनय कुमार राय ने पेंशनर दिवस के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


जीवित प्रमा पत्र न देने से रुकी पेंशन के बारे में बताया साथ ही पेशनरों से शीघ्र जीवित प्रमाण पत्र देने के लिए कहा। इसमें विभाग के अफसरों के साथ पेंशनर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें