फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर दो से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही पर दो से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

फैजाबाद। आईजीआरएस पोर्टल पर हो शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम डॉ. अनिल कुमार ने दो अफसरों से स्पष्टीकरण तलब किया है। शिकायतों की समीक्षा व निराकरण जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाठक व पटल सहायक कौशल किशोर श्रीवास्तव द्वारा प्रति सप्ताह सामूहिक समीक्षा के साथ-साथ प्रतिदिन निगरानी, विभागवार पोर्टल पर पड़ी शिकायतों का निरीक्षण किया जा रहा है। डीएम द्वारा पीएम यूपीसीएल विनोद कुमार श्रीवास्तव और सहायक निर्वाचन अधिकारी कमलेश कुमार श्रीवास्तव को शिकायतों का समय से मार्क न करने व शिकायतों का निराकरण न करने के कारण उन्हें चेतावनी पत्र जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने कहा जो कार्यालयाध्यक्ष समय से शिकायतों का निस्तारण नहीं करेंगे उनके खिलाफ उनके विभाग को पत्र लिखा जाएगा। वार्षिक प्रविष्टियां लिखते समय उनकी ग्रेडिंग दी जाएगी। पटल सहायक कौशल श्रीवास्तव ने बताया कि डीएम ने सभी कार्यालयाध्यक्षों व कार्यदायी संस्थाओं को अलग से आदेश जारी किया है कि अपने पोर्टल पर पड़ी सभी शिकायतों का निस्तारण 25 सितंबर तक अवश्य कर ले अन्यथा 29 सितंबर को उन्हें अपने सभी स्टाफ समेत कलक्ट्रेट सभागार में बैठकर शिकायतों का निस्तारण करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें