फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ नियंत्रण के लिए बनाया गया वैकल्पिक मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़ नियंत्रण के लिए बनाया वैकल्पिक मार्ग
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी में सावन के दूसरे सोमवार से त्रयोदशी पर्व 9 अगस्त तक श्रद्धालुओं का रेला होगा। विभिन्न जिलों से लाखों शिवभक्त अयोध्या पहुंचेंगे। भीड़ का ज्यादा दबाव सरयू तट नयाघाट पर होता है। इस वर्ष प्रशासन ने डीएम डॉ. अनिल पाठक के निर्देश पर भीड़ नियंत्रण के लिए नयाघाट पर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है। सीओ अयोध्या राजकुमार साव ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नयाघाट चौकी के सामने स्थित फौव्वारा पार्क के बगल से सीधी सड़क मुख्य मार्ग से मिलाई जा रही है। बताया कि आसपास के अतिक्रमण को भी हटाने का निर्देश जारी कर दिया गया है। वैकल्पिक मार्ग से कांवड़ियों की भीड़ नियंत्रण में आसानी होगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष राम की पैड़ी परिसर की दीवार को सीधी कर रास्ते निर्मित करने का भी प्रस्ताव रखा गया है। इस पर जिलाधिकारी ने अपने सहमति प्रदान की है, भविष्य में इस रास्ते के निर्माण से करीब 10-15 फुट जगह निकलेगी। जिससे नयाघाट बंधा तिराहा पर भीड़ का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें