फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग का नहीं मिला एरियर-दान बहादुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग का नहीं मिला एरियर
विज्ञापन

फैजाबाद। सरकार ने शिक्षकों के तमाम पदों को समाप्त कर दिया है। 2017 में मिलने वाला सातवां वेतन आयोग का एरियर अब तक नहीं दिया गया है। यह आरोप समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने सपा कार्यालय में आयोजित शिक्षक सभा की बैठक में लगाए। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान के तहत पांच शिक्षकों का सम्मान किया जायेगा। इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़, कुंवर नृपेंद्र विक्रम सिंह, रमेश सिंह, राम कैलाश यादव समेत अन्य मौजूद रहे। पार्टी कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। जिसमें मया ब्लॉक के महबूबगंज निवासी 55 वर्षीय सपा नेता प्रधान राजकुमार यादव के निधन पर शोक प्रकट किया गया। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा, बाबूराम गौड़, मो. हलीम पप्पू और मो. असलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें