अवध विवि का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में सोमवार को कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित के निर्देशन में प्रवेश परीक्षा-2018 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में हुई लिखित प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए है। प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए अर्ह अभ्यर्थियों को काउसंलिंग के लिए सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
प्री-पीएचडी की प्रायोगिक परीक्षा कल
प्री-पीएचडी कोर्स वर्क के समस्त अभ्यर्थियों के कम्प्यूटर एप्लीकेशन की प्रायोगिक परीक्षा 27 जून को सुबह 8:30 बजे से विश्वविद्यालय के आईईटी संस्थान के परिसर में संपन्न होगी। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. केेके वर्मा ने बताया है कि प्री. पीएचडी कोर्स वर्क में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी निश्चित समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा निर्धारित तिथि के पश्चात प्रायोगिक परीक्षा के लिए कोई भी अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।