परीक्षा के लिए 5 तक करें ऑनलाइन आवेदन
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर की परीक्षाएं शीघ्र होंगी। इसके लिए शुक्रवार से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने का कार्य शुरू हो गया है। परीक्षा नियंत्रक एसएल पाल ने बताया कि बीटेक-द्वितीय, चतुर्थ, षष्टम व अष्ठम सेमेस्टर, एमटेक द्वितीय सेमेस्टर, एमबीए द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर, एमसीए द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी शेष हैं। एमए, एमएससी, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस, मास्टर ऑफ सोशलवर्क, एमटीए, एमए मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, एक्सटेंशन एजूकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट की द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर व बीवोक इन मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म एवं बैचलर ऑफ विजुअल आर्ट द्वितीय सेमेस्टर समेत आईईटी एवं आवासीय परिसर की भी परीक्षाएं शीघ्र संपन्न करायी जानी हैं। इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 5 जून तक भरे जा सकते हैं। बताया कि ऑनलाइन सत्यापन कराते हुए 8 जून तक विश्वविद्यालय द्वारा अधिकृत बैंक में परीक्षा शुल्क जमा करने के पश्चात परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा कराया जाएगा। परीक्षा फॉर्म में त्रुटि होने पर संबंधित छात्र एवं विभाग स्वयं जिम्मेदार होंगे।