फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश पेमेंट को लेकर कैशियर पर तानी पिस्टल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पेमेंट के लिए कैशियर पर तानी पिस्टल, केस दर्ज
विज्ञापन

पूराबाजार (फैजाबाद)। थाना महाराजगंज क्षेत्र के जिला सहकारी बैंक शाखा पूराबाजार में बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे एक युवक ने पैसों के भुगतान के लिए कैशियर पर पिस्टल तान दी। इससे बैंक में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि युवक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की। मैनेजर व अन्य कर्मचारियों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी के खिलाफ मारपीट की धारा में मुकदमा दर्जकर पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक विपिन कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि महराजगंज थाना क्षेत्र के रहेरवा निवासी संजय सिंह ने साथियों के साथ शाखा में पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे प्रवेश किया और लूट की नीयत से कैशियर राज नारायण के ऊपर पिस्टल तान दी। इससे बैंक में अफरा-तफरी मच गई। जिसे देख कर वो बीच-बचाव करने के लिए दौड़े तो संजय ने हमलावर हो गया और मारपीट की। मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मौजूद लोगों से वार्ता भी की। इस बीच बैंक में घंटों का अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष महराजगंज जगदीश उपाध्याय ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। पिस्टल निकालने या लूट की घटना गलत है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें