फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भारतीय व एक विदेशी वैज्ञानिक को मिलेगी फेलोशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
दो भारतीय व एक विदेशी वैज्ञानिक को मिलेगी फेलोशिप
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ फिजिकल साइंसेज (आईएपीएस) के सहयोग से 13 से 15 अप्रैल, तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारियों की समीक्षा सोमवार को कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने की। संगोष्ठी के समन्वयक डॉ. संतशरण मिश्र ने बताया कि अवसर पर एक विदेशी विद्वान समेत दो भारतीय वैज्ञानिकों को आईएपीएस एकेडमी की फेलोशिप भी प्रदान की जाएगी। साथ ही विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों के युवा वैज्ञानिकों की ओर से संगोष्ठी के लिए प्रेषित शोध-पत्रों व उनके प्रस्तुतीकरण के आधार पर पांच विभिन्न क्षेत्रों में यंग साइंटिस्ट अवार्ड भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

समन्वयक डॉ. मिश्र ने बताया है कि संगोष्ठी आईएपीएस की 22 वीं संगोष्ठी के रूप में पहचानी जाएगी। इस संगोष्ठी में लगभग एक दर्जन विदेशी प्रतिभागियों के साथ-साथ भारत के लगभग प्रत्येक राज्य से वरिष्ठ वैज्ञानिक, शोध छात्र तथा शिक्षक सम्मिलित हो रहे हैं। इस संगोष्ठी में प्रतिभाग के लिए अभी तक 400 से अधिक नामांकन तथा प्रस्तुतिकरण के लिए शोध संक्षेपिकाएं प्राप्त हो चुकी हैं। इस बृहद अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में एक साथ 8 से 9 शोध सत्र समांतर रूप से संचालित किए जाएंगे। बैठक से पहले कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने संगोष्ठी के आयोजन स्थलों क्रमश: भौतिकी विभाग एवं गणित विभाग का दौरा कर संगोष्ठी के लिए संपन्न कराएं जा रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन भी किया। संगोष्ठी के चेयरमैन प्रो. आरके तिवारी एवं सहसंयोजक प्रो. सीके मिश्र ने अभी तक संगोष्ठी के संबंध में की जा रही तैयारियों से कुलपति समेत संचालन समिति के सदस्यों को अवगत कराया। बैठक में वित्त अधिकारी लाल प्रताप सिंह सहित संगोष्ठी के लिए गठित 16 विभिन्न समितियों के संयोजन एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें