फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पर्व पर होंगे लोक कल्याण के भी कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। श्रीराम से लंका विजय के बाद अयोध्या आगमन के सजीव चित्रण के बीच लोक कल्याण के कार्य भी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री इस महत्वपूर्ण पर पर्व गरीब बच्चों को इस उपलक्ष्य में गिफ्ट प्रदान करेंगे। साथ ही गरीबों को बिजली कनेक्शन के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक छोटी दीपावली पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की शोभायात्रा की अगुवानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। अयोध्या के राम राज्य की गरिमा के अनुरूप वह 108 गरीब बच्चों को दीपवाली पर गिफ्ट देंगे। इसके साथ ही 108 गरीबों के घर में उजाला करने के लिए बिजली का कनेक्शन भी प्रदान करेंगे। दीपावली पर आयोजित होने वाले पर्व के ब्लू प्रिंट में फिलहाल ऐसे आयोजन की रूपरेखा तय की जा रही है। हालांकि अफसर अभी इसकी तैयारी की बात कहकर खुलासा नहीं कर रहे हैं लेकिन अयोध्या के इस एतिहासिक कार्यक्रम में लोक कल्याण के ऐसे कार्यों को स्थान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें