फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विश्विद्यालय का दीक्षांत समारोह अक्टूबर में

विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह की तैयारी के लिए अधिकारियों संग हुई बैठक
विज्ञापन

फैजाबाद। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज का 18वां दीक्षांत समारोह 8 या 9 अक्टूबर को होगा। इसकी घोषणा कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में की।

ज्ञात हो कुलपति प्रो. हसीब का कार्यकाल आगामी 20 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। राज्यपाल व कुलाधिपति राम नाईक से औपचारिक भेंट के दौरान प्रो. हसीब को अपने ही कार्यकाल में समारोह करने का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन


बैठक में कुलपति ने समारोह आयोजन की तैयारी के लिए समितियों के गठन पर अधिकारियों से चर्चा की। कुलपति ने बैठक में ही प्रभारी प्रसार निदेशक डॉ. रामआसरे सिंह को उनके पद से हटाने की घोषणा की।

कुलपति ने कहा कि निदेशक प्रसार का प्रभार दिए जाने के बाद से प्रसार निदेशालय की गतिविधियों में लगातार शिथिलता आती जा रही थी। क्वार्डिनेशन सेल भी कुलपति ने भंग कर दिया है व नई क्वार्डिनेशन सेल का गठन उद्यान वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह के नेतृत्व में गठित की गई है।
विज्ञापन


बैठक में वित्त नियंत्रक भानु प्रकाश, कुलसचिव डॉ. पीके सिंह, अधिष्ठाता पशु चिकित्सा डॉ. हरनाम सिंह, अधिष्ठाता कृषि डॉ. घनश्याम सिंह, अधिष्ठाता कृषि अभियंत्रण डॉ. आरडीएस यादव, अधिष्ठाता उद्यान डॉ. विक्रमा प्रसाद पांडेय, गृह विज्ञान डॉ. सुमन प्रसाद मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें